लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

By विनीत कुमार | Updated: January 29, 2023 13:56 IST

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर रविवार को हमला किया गया। उन पर एक पुलिस अधिकारी ने उस समय गोली चलाई जब वे एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले की है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर एएसआई ने चलाई गोली, झारसुगुड़ा जिले की घटना।झारसुगुड़ा जिले में ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे नाबा दास, गाड़ी से निकलते ही हुआ हमला।सामने आई जानकारी के अनुसार नाबा दास की छाती में गोली लगी है, अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर एक पुलिसकर्मी ने गोली चला दी। घटना राज्य के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक के पास उस समय हुई जब वे एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार नाबा दास के अपनी गाड़ी से बाहर निकलते ही पुलिसकर्मी ने उन पर गोलियां चला दीं। 

सामने आई जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने नाबा दास पर गोली चलाई है। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया, 'सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।'

फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिससे मौके पर तनाव भी बना हुआ है। ऐसा संदेह है कि गोलीबारी की योजना पहले से बनाई गई थी क्योंकि मंत्री पर कथित रूप से बेहद करीब से फायरिंग की गई थी।

इस बीच ओडिशा टीवी के अनुसार पूरी घटना को लेकर बीजद के वरिष्ठ नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा, 'फोन पर खबर मिलने के बाद हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। कौन शामिल है और ऐसा क्यों हुआ अभी यह कहना जल्दबाजी होगी। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं और पुलिस विस्तृत जांच करेगी।

बीजद के वरिष्ठ नेता नाबा दास हाल ही में खबरों में थे जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बना कलश दान किया थे।

टॅग्स :ओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार