लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार और अक्षमता के लिए तीन अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो दिसंबर ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोपी तीन और अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार और अक्षमता के आधार पर 2019 से अब तक कुल 140 सरकारी अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है ।

अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य सरकार की ‘कत्तई बर्दाश्त नहीं’ की नीति के तहत कार्रवाई की गयी है । उन्होंने कहा कि एक अन्य अधिकारी को भी अनुशासनात्मक आधार पर बर्खास्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जिन तीन अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है उनमें संबलपुर नगर निगम (एसएमसी) की सामुदायिक आयोजक ललिता कपूर हैं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के दो आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बेलपहाड़ नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी लोकनाथ तिवारी और झारसुगुड़ा नगर पालिका के पूर्व कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र प्रधान को भी अक्षमता और भ्रष्टाचार के कारण जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई है ।

उन्होंने कहा कि पुरी जिले के बेताल सर्कल के राजस्व निरीक्षक (आरआई) मनोज परिदा को भी दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही और अवज्ञा को लेकर बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि, तीन अधिकारियों में से कोई भी टिप्पणी के लिए तुरंत उपलब्ध नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘मो सरकार (मेरी सरकार) पहल के तहत लागों से प्राप्त प्रतिकूल प्रतिक्रिया के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल