लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ओमीक्रोन पर लोगों को सतर्क किया, कोविड-19 के 183 नए मामले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 दिसंबर ओडिशा में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप को हराने के लिए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करें।

पटनायक ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, ‘‘अब कोविड-19 का नया स्वरूप दुनिया भर में फैल रहा है। इसलिए, मैं लोगों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ से बचने जैसे मानदंडों का पालन करने की अपील करता हूं।’’

कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर से राज्य के कामयाबी से निपटने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का सहयोग जरूरी है। दूसरे देशों से हाल में लौटे 12 संक्रमित लोगों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण में मंगलवार को ओडिशा में ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई।

राज्य सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर किए जाने वाले अतिरिक्त उपायों पर चर्चा की गई। लोक स्वास्थ्य सेवा के निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा, ‘‘बैठक में निगरानी और टीकाकरण गतिविधियों को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सरकार जीनोम अनुक्रमण जांच का विस्तार करेगी।’’

स्वास्थ्य सेवा निदेशक बिजय महापात्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर प्रशासन को सलाह दी है कि यदि जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 10 प्रतिशत से अधिक हो जाती है या ऑक्सीजन सहायता से युक्त गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के बेड 40 प्रतिशत तक भर जाते हैं तो प्रतिबंध लगाना चाहिए। महापात्र ने कहा, ‘‘इसलिए, लोगों को कोविड-19 के संबंध में उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए। हमें वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए।’’ साथ ही, कहा कि ओमीक्रोन डेल्टा स्वरूप की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 183 और मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,53,349 हो गई। ओडिशा में मंगलवार को संक्रमण के 146 मामले आए थे। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित नए मरीजों में 30 बच्चे और किशोर भी हैं। खुर्दा से सबसे ज्यादा 99 और कटक से 13 मामले आए।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 10,43,045 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रपाड़ा में एक मरीज की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से अब तक 8447 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1804 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है