लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'भाजपा विधायक ने मुझे डकैत कहा...दिया धक्का', महिला पुलिसकर्मी ने बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 16, 2023 11:17 IST

अपने पर लगे आरोपों पर बोलते हुए ओडिशा से भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा ने कहा है कि “लेकिन पुलिस अधिकारी (प्रधान) ने मुझे बताया कि मैं पुलिस के खिलाफ बहुत बोल रहा हूं और मुझे धक्का दिया। लेकिन मैंने उन्हें धक्का नहीं दिया। चूंकि, पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं इसलिए उन्होंने साजिश रची... मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं।”

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा से भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा पर गंभीर आरोप लगे है। उन पर महिला पुलिसकर्मी ने उसे ‘धक्का’ देने और डकैत कहने का आरोप लगाया है।इस मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज की है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने बुधवार को संबलपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धक्का देकर विवाद खड़ा कर दिया है। संबलपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिश्रा ने हालांकि आरोप को खारिज कर दिया है और धनुपाली थाने की प्रभारी अनीता प्रधान पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। 

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना संबलपुर में जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई है। 

क्या है पूरा मामला

कानून-व्यवस्था की “बिगड़ती” स्थिति को लेकर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन कर रही है, जिसके तहत यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रधान ने दावा किया कि जब भाजपा कार्यकर्ता परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो उनका और मिश्रा का आमना-सामना हुआ, तब मिश्रा ने पूछा कि वह कौन हैं। 

भाजपा विधायक पर लगे है यह आरोप

इस पर बोलते हुए प्रधान ने कहा है कि “जब मैंने अपनी पहचान बताई, तो उन्होंने मुझ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और मुझे डकैत कहा। जब मैंने पूछा कि वह इस तरह के आरोप क्यों लगा रहे हैं, तो उन्होंने मुझे धक्का दे दिया।” हालांकि, मिश्रा ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह यह सुनकर आगे आए थे कि पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को “प्रताड़ित” कर रही है। 

जयनारायण मिश्रा ने आरोपों से किया है इंकार

मामले में जयनारायण मिश्रा ने आगे कहा है कि “लेकिन पुलिस अधिकारी (प्रधान) ने मुझे बताया कि मैं पुलिस के खिलाफ बहुत बोल रहा हूं और मुझे धक्का दिया। लेकिन मैंने उन्हें धक्का नहीं दिया। चूंकि, पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं इसलिए उन्होंने साजिश रची... मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं।” 

टॅग्स :ओड़िसाPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो