लाइव न्यूज़ :

Odisha Assembly Elections: बीजेपी को मिला बहुमत, ढहा नवीन पटनायक का अभेद्य किला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2024 08:47 IST

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने147 सदस्यीय सदन में 74 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है और अपराजय माने जाने वाले बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 74 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है भाजपा ने अपराजय माने जाने वाले बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल कर दिया हैओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने 52 और कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है

भुवनेश्वर: लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ संपन्न हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आये हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार मंगलवार को भाजपा ने 147 सदस्यीय सदन में 74 सीटें जीतकर ओडिशा विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है और इस तरह से अपराजय माने जाने वाले बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

बीजेडी, जो 2000 से ओडिशा में सत्ता में है, उसने 52 विधानसभा सीटें जीती हैं और एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 14 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है।

इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने विधानसभा चुनाव में कुल 113 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी को 23 सीटें और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।

यह चुनाव ओडिशा के इतिहास में बेहद खास माना जाएगा क्योंकि खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी विधानसभा सीट भी हार गए हैं। ओडिशा पर बीते 24 साल से एकछत्र राज करने वाले पटनायक अभी तक एक भी चुनाव नहीं हारे थे। पटनायक दो सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्हें हिंजली सीट पर जीत हासिल हुई है लेकिन कांताबंजी सीट पर नवीन पटनायक बीजेपी के लक्ष्‍मण बेग से हार गये हैं।

लेकिन यह पहला मौका है जब भाजपा ने उनके ऊंचे सियासी कद को धता बताते हुुए चुनाव में करारी शिकस्‍त दी है।ऐसे चुनावी नतीजे के बाद अब ओडिशा में दो दशक से भी लंबे इंतजार शासन करने वाली बीजेडी की विदाई हो गई है और बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है।

साल 2000 से नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। राज्‍य में उनकी पकड़ पार्टी से लेकर सरकार में बेहद मजबूत थी। यही वजह है कि उनका किला दो दशकों से भी लंबे वक्‍त में कोई पार्टी और नेता नहीं हिला पाया था।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसनवीन पटनायकNaveen Patnaik
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल