लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 14 अक्टूबर : भीमराव आम्बेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया, रजिया सुलतान का निधन

By भाषा | Updated: October 14, 2019 11:38 IST

खेलों के आयोजन के लिए पूरी दिल्ली में विशेष इंतजाम किए गए थे। खेलों का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे2010: राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन। 2012 : नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

14 अक्टूबर का दिन भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ा है। दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था। नयी दिल्ली में 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के दौरान आयोजित किए गए 19वें राष्ट्रमंडल खेल, इन खेलों का उस समय तक का सबसे बड़ा आयोजन था। भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

देश दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1240 : रजिया सुलतान का निधन। रजिया को भारत की पहली महिला शासक होने का गौरव हासिल है।

1882 : शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा तत्कालीन कलकत्ता, बम्बई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

1956 : दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1994 : प्रख्यात उपन्यासकार और 1988 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला।

1994: फलस्तीन के नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010: राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2012 : नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

टॅग्स :बी आर अंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज