लाइव न्यूज़ :

नुपुर शर्मा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 22:28 IST

शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील नूपुर शर्मा को फांसी की सजा देने की मांग की। 

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM सांसद ने ईश निंदा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की कहां- नूपुर शर्मा को ऐसे ही आसानी से छोड़ दिया गया तो इसका कोई अंत नहीं होगा

औरंगाबाद: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली से लेकर रांची तक देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, आगजनी, हिंसा और पत्थरबाजी देखने को मिली। इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील नूपुर शर्मा को फांसी की सजा देने की मांग की। 

उन्होंने भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर मीडिया के सामने आक्रोश जताते हुए कहा, इस्लाम अमन-शांति का मजहब है। यकीनन  लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा नूपुर शर्मा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अगर उसे ऐसे ही आसानी से छोड़ दिया गया तो इसका कोई अंत ही नहीं रहेगा। 

उन्होंने कहा, किसी भी जाति, किसी भी धर्म, किसी भी धार्मिक गुरु, किसी भी हमारे नबी के खिलाफ कोई बोलता है तो इसके खिलाफ ऐसा कानून लाया जाए, जिससे उसके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सके। एमआईएम सांसद ने कहा, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों में एक गुस्सा है। उन्होंने कहा, सिर्फ पार्टी से निकालना ये कार्रवाई नही है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार को नूपुर शर्मा और नवीन कुमार द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं। रांची और प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। हावड़ा में शुक्रवार की शाम 6 बजे से 13 जून तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :नूपुर शर्माएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत'तुम्हारी 7 पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी हरा नहीं कर पाएंगी महाराष्ट्र को': नवनीत राणा ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर किया पलटवार

भारत'पूरे के पूरे मुंब्रा को ग्रीन कलर में ऐसे रंगना है...': AIMIM की सबसे कम उम्र की पार्षद सहर शेख के भाषण से मची सियासी खलबली | VIDEO

भारतBMC Elections 2026 Results: मिलिए विजय उबाले से, AIMIM के हिंदू उम्मीदवार जिन्हें गोवंडी के वार्ड नंबर 140 में मिली ऐतिहासिक जीत

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की AIMIM एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी, देखें पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज