लाइव न्यूज़ :

'तू कहना नशे में था, ताकि बच जाए', वायरल वीडियो में सलमान चिश्ती को बचाने के उपाय बताने वाले DSP संदीप सारस्वत को हटाया गया

By आजाद खान | Updated: July 7, 2022 12:03 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि डीएसपी संदीप सारस्वत आरोप से यह कह रहे है कि तू यही कहना की तू नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पुलिस के डीएसपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस डीएसपी आरोपी को बचने का तरीका बता रहे है। वह हत्या की धमकी देने वाले आरोपी सलमान चिश्ती को समझा रहे है।

जयपुर:नूपुर शर्मा को धमकी देने वाला सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाले को कथित तौर पर आरोपी को बचाने के लिए उसे समझाया जा रहा है। आजतक की एक खबर के मुताबिक, वीडियो में पुलिस वाले को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि तुम यही कहना कि तुम नशे में थे, ताकि तुम्हारा बचाव हो सके। खबर के अनुसार, वीडियो में यह बात डीएसपी संदीप सारस्वत को कहते हुए सुना जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में डीएसपी पर कार्रवाई भी हुई है और अब उन्हें  हटा दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय का है। खबर के अनुसार, इस दौरान वीडियो में डीएसपी संदीप सारस्वत को यह पूछते हुए सुना गया कि वीडियो बनाते समय तुम कौन सा नशा किए हुए थे। इसके तुरन्त बाद सारस्वत ने आरोपी सलमान चिश्ती से यह भी कहा कि अगर पूछा जाए तो कह देना तुम नशे में थे। ऐसा इसलिए ताकि तुम्हारी रक्षा हो सके। 

इस वीडियो को बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए अशोक गहलोत की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपी सलमान चिश्ती को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए पुलिस द्वारा आरोपी को समझाया जा रहा है। 

उन्होंने राज्य में हिंदू के जीवन की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया है और राजस्थान पुलिस पर उदयपुर की घटना को टाल देने का भी आरोप लगा है। 

डीएसपी संदीप सारस्वत पर गिरी गाज

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया था कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐसा लगता है कि इसकी गाज डीएसपी संदीप सारस्वत पर गिरने वाली है। वहीं अजमेर एसपी ने भी कहा था कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी संदीप सारस्वत की पोस्टिंग हो सकती है। आजतक की एक खबर के अनुसार, अब इस मामले में कार्रवाई हुई है और डीएसपी संदीप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि आरोपी सलमान चिश्ती ने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने कहा था कि वह नूपुर शर्मा की हत्या करने वाले को अपना घर दे देगा। इसके बाद यह वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर इसे वायरल कर दिया था। 

पुलिस ने इस धमकी पर उसे गिरफ्तार किया था और इसी दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को पुलिस वाले बचने का तरीका बता रहे है।  

टॅग्स :राजस्थाननूपुर शर्माPoliceकांग्रेसअशोक गहलोतक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीAshok GehlotCrimecrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो