लाइव न्यूज़ :

देश में दुर्लभ बीमारी डीएमडी से पीड़ितों की संख्या पांच लाख, इलाज के लिए बजट नहीं : सरकार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि देश में पांच लाख लोग दुर्लभ बीमारी ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) से ग्रस्त हैं और इनका उपचार अनुवांशिकी पद्धति से करने की जरूरत हैएवं प्रत्येक मरीज के इलाज पर सालाना पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा, लेकिन सरकार के पास बजट नहीं है।

मंत्रालय ने यह जानकारी डीएमडी से ग्रस्त दो बच्चों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। उल्लेखनीय है कि डीएमडी एक दुर्लभ अनुवांशिकी बीमारी है जो लड़कों को प्रभावित करती है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की अदालत में स्वास्थ्य मंत्रालय के उप सचिव डॉ.पुल्केश कुमार ने भरोसा दिया कि दुर्लभ बीमारियों पर नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2020 इस साल 31 मार्च तक अधिसूचित कर दी जाएगी जिसमें दुलर्भ बीमारियों के महंगे इलाज एवं दवा के लिए चंदे का प्रावधान होगा।

अदालत ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद मामले की सुनवाई 19 फरवरी को सूचीबद्ध करते हुए कहा, ‘‘ हमें बड़े स्तर पर समाधान तलाशने की जरूरत है।’’

इससे पहले अदालत ने मंत्रालय से कहा कि वह कंपनी - अमेरिका स्थित सरेप्टा थेरापेटिक- को लिखे जो डीएमडी के लिए प्रायोगिक दवा बनाती है कि क्या वह इन दोनों बच्चों को मुफ्त में दवा देने पर विचार कर रही है जिनके परिवार इतनी महंगी दवा नहीं खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर