लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:40 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,435 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर 20,00,038 हो गई है। वहीं, महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,702 हो गई है। राज्य में 12 मार्च 2020 को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था। आंध्र में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख तक पहुंचने में 13 महीने से अधिक समय लगा जबकि इसके बाद केवल चार महीनों में ही यह संख्या बढ़कर 20 लाख हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,695 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,70,864 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,472 रह गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.5 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों में चित्तूर में 199, एसपीएस नेल्लोर में 190, पूर्वी गोदावरी में 178, कृष्णा में 175, पश्चिम गोदावरी में 154, गुंटूर में 133 और प्रकाशम में 109 नये मामले दर्ज किए गए। चित्तूर, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में कोविड-19 से दो-दो मरीजों की मौत हुई। राज्य के शेष 10 जिलों से किसी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल