लाइव न्यूज़ :

नूंह हिंसा: 156 की हुई गिरफ्तारी, अब तक 56 एफआईआर दर्ज

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 7, 2023 12:38 IST

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को हुई हिंसा और दंगे के मामले में अब तक 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 88 लोग घायल हुए हैं।नूंह के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कर्फ्यू में ढील के दौरान आज जिले में बैंक और एटीएम दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।नूंह जिले में हुई हिंसा और दंगे के मामले में अब तक 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को हुई हिंसा और दंगे के मामले में अब तक 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 एफआईआर दर्ज की गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारीयों के हवाले से यह जानकारी साझा की। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके साथ ही अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 88 लोग घायल हुए हैं।

नूंह के जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को कहा, "कर्फ्यू में ढील के दौरान आज जिले में बैंक और एटीएम दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।" सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास के तहत हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता की आवाजाही के लिए कर्फ्यू हटा लिया गया। इससे पहले रविवार को भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू हटा लिया गया था। 

इस बीच हिंसा प्रभावित नूंह में अवैध संरचनाओं को ढहाया जा रहा है, जहां झड़प के दौरान एक धार्मिक जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया गया था। धीरेंद्र खडगटा ने रविवार को कहा कि स्थिति सामान्य होने तक जिले में इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहेगा। 

धीरेंद्र खडगटा ने कहा, "इंटरनेट पर रोक अभी जारी रहेगी। एक बार जब हम स्थिति में बदलाव देखेंगे तो हम इसे उठा लेंगे। कर्फ्यू हटने पर कल से जनता की आवाजाही में एक घंटा अतिरिक्त जोड़ा गया है।"

टॅग्स :नूँहहरियाणाFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी