लाइव न्यूज़ :

नूंह हिंसा: गौरक्षक बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By रुस्तम राणा | Updated: August 17, 2023 16:53 IST

सहायक पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू की शिकायत पर नूंह के सदर थाने में उसके खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिट्टू बजरंगी उर्फ ​​राज कुमार को मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिट्टू बजरंगी को नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था बजरंगी को गुरुवार को नूंह अदालत में पेश किया गयाजहां से उसे न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद जिले की नीमका जेल भेज दिया गया

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में गिरफ्तार गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बजरंगी को गुरुवार को नूंह अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद जिले की नीमका जेल भेज दिया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू की शिकायत पर नूंह के सदर थाने में उसके खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिट्टू बजरंगी उर्फ ​​राज कुमार को मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बजरंगी के कब्जे से आठ तलवारें बरामद की गईं।

एफआईआर के मुताबिक, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहचाने गए बजरंगी ने अपने कुछ अज्ञात समर्थकों के साथ कथित तौर पर एएसपी कुंडू के नेतृत्व वाली पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था और धमकी दी थी, जब वे तलवार और 'त्रिशूल' लेकर नलहर मंदिर जा रहे थे। 

वहीं विश्व हिन्दू परिषद् (वीएचपी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “राज कुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को बजरंग दल के कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। वह कभी भी बजरंग दल से नहीं जुड़े रहे हैं। विहिप को बिट्टू के कथित वीडियो की सामग्री उचित नहीं लगती।'' बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन की ओर से सफाई आई थी। 

बजरंगी को सांप्रदायिक झड़पों से जुड़े एक अन्य मामले में हिंसा के दो दिन बाद फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जांच में शामिल होने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उन पर भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप था।

टॅग्स :नूँहHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

क्राइम अलर्टइंसान के भेष में हैवान! लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डाला, बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर मारने की रची साजिश

क्राइम अलर्टHaryana: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार, लड़की के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टHaryana: करियर बर्बाद करने की धमकी, एथलीट से बलात्कार; राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?