लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया का पुतला फूंका

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:04 IST

Open in App

जयपुर, 16 अप्रैल कांग्रेस के छात्रसंगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया द्वारा पिछले दिनों महाराणा प्रताप पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया और उनका फूतला फूंका।

पिछले दिनों एक रैली को संबोंधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने मेवाड़ के ऐतिहासिक राजपूत शासक महाराणा प्रताप पर विवादित टिप्पणी की थी।

एनएसयूआई के प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा, ‘‘भाजपा नेता कटारिया द्वारा पिछले दिनों राजसमंद में महाराणा प्रताप पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।’’

उन्होंने मांग की कि कटारिया को नैतिकता के आधार पर प्रतिपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

रविवार को राजसमंद में उपचुनाव की एक रैली के दौरान कटारिया द्वारा की गई टिप्पणी पर राजपूत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उसके बाद कटारिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो