लाइव न्यूज़ :

NRC-NPR: हिंसा के बाद गूगल ने बंगाल में अपना कार्यक्रम बंद किया

By भाषा | Updated: February 1, 2020 07:46 IST

प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी और एनपीआर को लेकर दहशत और उसके लिए आंकड़े एकत्र किये जाने की अटकलों के चलते पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में हिंसा हुई और इंटरनेट कंपनी गूगल को इलाके में अपना डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम रोकना पड़ा।

Open in App

प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी और एनपीआर को लेकर दहशत और उसके लिए आंकड़े एकत्र किये जाने की अटकलों के चलते पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में हिंसा हुई और इंटरनेट कंपनी गूगल को इलाके में अपना डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम रोकना पड़ा।

अटकलों के चलते इलाके में दहशत फैल गयी कि इंटरनेट साथी के रूप में कार्य कर रहे एनजीओ की महिला कर्मचारियों द्वारा डाटा एकत्र किया जा रहा है। उसके बाद 22 जनवरी को उनमें से दो के घरों पर भीड़ ने हमला कर दिया।

अधिकारियों और दो महिलाओं के परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उनके घरों में तोड़फोड़ की गयी और आग लगा दी गयी। एनजीओ ने कहा कि इंटरनेट साथी ग्रामीण महिलाओं को अपने रोजर्मरा की जिंदगी में स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने का तरीका सीखाकर उनका सशक्तिरण करने के लिए काम करती हैं।

उन्होंने प्रशिक्षण के तहत कुछ सामान्य आंकड़े जुटाए। हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने एनजीओ और गुगल को अपना कार्यक्रम रोक देने का आदेश दिया। बीरभूम की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हमें कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया गया था। चूंकि इससे लोगों में दहशत फैली, तो हमने एनजीओ से कार्यक्रम तत्काल रोकने को कहा था। यह यह बंद है।’’

एनजीओ ने कहा कि जून, 2015 में टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में गूगल ने इंटरनेट साथी कार्यक्रम शुरू किया था और महिला प्रशिक्षकों को 1500 रूपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। संपर्क किये जाने पर गुगल के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम रोक दिया गया है।

सैनी सुलताना नामक एक महिला के मकान में तोड़फोड़ की गयी और आग लगा दी गयी। उसके रिश्तेदादार अजहरुद्दीन मुल्ला ने कहा कि इंटरनेट साथी के रूप में काम करने वालों को प्रशिक्षण देने के दौरान लाभार्थियों का नाम, उम्र, पता आदि लेना होता है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरगूगलपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?