लाइव न्यूज़ :

असम: NRC पर हंगामा, सिलचर एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस के आठ नेता हिरासत में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 15:47 IST

तृणमूल ने इस मामले को संसद में भी उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, सरकार का कहना है कि इलाके में धारा 144 लगी हुई और इसी वजह उन्‍हें हिरासत में लिया गया है।

Open in App

गुवाहाटी, 2 अगस्त: असम के सिलचर एयरपोर्ट पर टीमएसी के आठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए आठ में छह सांसद और एक मंत्री और एक विधायक है। हिरासत में लिए जाने के बाद तृणमूल नेताओं ने कहा है कि वे एयरपोर्ट छोड़कर नहीं जाएंगे।

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उधर इन नेताओं को अगली उड़ान से वापस भेजा जा सकता है। टीएमसी के नेताओं का आरोप है कि उन्‍हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन उन्‍हें जबरन हिरासत में ले लिया गया। जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है उनमें पश्चिम बंगाल के मंत्री सिराज हकीम, राज्‍यसभा के दो और लोकसभा के चार सांसद हैं। 

टीएमसी के वरिष्‍ठ नेता ने असम सरकार के इस कदम की आलोचना की है। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया है कि सिलचर एयरपोर्ट पर उनके नेताओं के साथ बदसलूकी की गई है। उन्‍होंने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी लोग जन प्रतिनिधि हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल नेताओं ने कानून का उल्‍लंघन नहीं किया है। 

 

गौरतलब है कि तृणमूल ने इस मामले को संसद में भी उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, सरकार का कहना है कि इलाके में धारा 144 लगी हुई और इसी वजह उन्‍हें हिरासत में लिया गया है। ये हिरासत का मामला इसलिए और भी ज्यादा उठाया जा रहा है क्योंकि अभी एनआरसी के मुद्दे पर टीएमसी और बीजेपी के बीच काफी तनाव चल रहा है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos