लाइव न्यूज़ :

देहरादून में पोस्टमार्टम से छूट देने का अधिकार अब उपजिलाधिकारियों को भी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:30 IST

Open in App

देहरादून जिले में प्राकृतिक रूप से होने वाली मौतों के मामले में पोस्टमार्टम की औपचारिकता से छूट देने के​ लिए उपजिलाधिकारियों को अधिकृत कर दिया गया है । इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए । इससे पहले, शव के पोस्टमार्टम से छूट देने का अधिकार केवल जिलाधिकारी के पास ही सुरक्षित था । इस आदेश का सबसे अधिक लाभ देहरादून जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा जिन्हें पोस्टमार्टम से छूट पाने के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते थे । अब इस प्रक्रिया को विकेन्द्रीकृत करते हुए जिलाधिकारी ने ये अधिकार जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को दे दिए हैं और अब किसी व्यक्ति की प्राकृतिक रूप से मृत्यु होने पर उसके परिजनों को उसके शव के पोस्टमार्टम की औपचारिकता से छूट देने का फैसला उपजिलाधिकारी भी कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतDehradun: उफनती टोंस नदी में देखते-देखते बह गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, इसमें सवार 10 मजदूरों के मारे जाने की आशंका | देखें भयानक मंजर का VIDEO

भारतUttarakhand: देहरादून में भयंकर तबाही, पीएम मोदी और अमित शाह ने CM धामी को लगाया फोन, स्थिति का लिया जायजा

भारतCloudburst Hits Dehradun: देहरादून में बादल फटने से तमसा नदी उफान पर, 2 लोग लापता, तिनके की तरह बह गईं कारें और दुकानें

भारतNational Games 2025: पीएम मोदी का देहरादून दौरा आज, प्रशासन ने दिए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश; अवकाश घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम