लाइव न्यूज़ :

अब हर नए-पुराने गैस सिलेंडर पर लगेगा क्यू आर कोड, जानें इसके फायदे और कैसे करेगा ये काम

By आजाद खान | Updated: November 17, 2022 13:55 IST

इस पर बोलते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि जल्द ही हर नए-पुराने गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगेगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है और तीन महीने के अंदर इसे पूरा करने का टारगेट है।

Open in App
ठळक मुद्देअब हर नए-पुराने गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगेगा।केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। इस क्यू आर कोड के लगने से कई फायदें है और इससे उपभोक्ताओं को काफी लाभ भी होगा।

QR Code LPG Gas Cylinder: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) में क्यूआर कोड (QR Code) लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस सिस्टम से गैस में हो रही चोरी को रोका जा सकता है। 

इस पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए मंत्री जी ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है जहां वे इसकी खुबियों के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे है। हरदीप सिंह पुरी का यह वीडियो अब खूब वायरल भी हो रहा है।  

अब हर एलपीजी गैस सिलेंडर में लगेगा क्यूआर कोड 

World LPG Week 2022 के मौके पर हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब से हर एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगेगा। उनके मुताबिक, इस क्यू आर कोड के जरिए अब गैस की चोरी को रोका जा सकता है। यही नहीं इससे हर सिलेंडर को भी इससे आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। 

इसका एक वीडियो भी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जारी किया है जिसमें वे इसकी बारे में जानकारी लेते हुए दिखाई दिए है। उन्होंने वीडियो में इसके कुछ खुबियों के बारे में भी बोला है। लोग अकसर इश बात की शिकायत करते है कि उनके सिलेंडर में एक या दो किलो गैस कम रहता है, ऐसे में लोगों की यह शिकायत भी दूर हो जाएगी। 

कब तक लग जाएगा क्यू आर कोड, पुराने सिलेंडर में कैसे लगेगा

बताया जा रहा है कि देश के हर गैस सिलेंडर में जल्द ही क्यू आर कोड लगाया जाएगा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट पर काम होना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, तीन महीने के भीतर इस काम को पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। 

ऐसे में जो नए सिलेंडर होंगे उसमें क्यू आर कोड के मेटल स्टीकर को वेलडिंग किया जाएगा, वहीं पुराने सिलेंडर पर इस क्यू आर कोड को चिपकाया जाएगा। गौरतलब है कि सिलेंडर के बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने तक इसकी पूरी आपको आसानी से मिल जाएगी। 

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGहरदीप सिंह पुरीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह