लाइव न्यूज़ :

हलाल मांस पर उबल रहे कर्नाटक में अब श्रीराम सेना ने की मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को प्रतिबंधित करने की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2022 17:39 IST

मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान देने के मसले पर केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी अच्छा-खासा बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का विरोध करते हुए चेतावनी दिया है कि वे मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में सुबह 5 बजे भजन बजाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीराम सेना के संयोजक प्रमोद मुतालिक ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर को प्रतिबंधित करने की मांग कीसुप्रीम कोर्ट ने भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी हैमुतालिक ने कहा कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम भी सुबह में भजन बजाएंगे

बेंगलुरु: पहले बुरका विवाद और उसके बाद हिंदू मेले में मुसलमानों को दुकाने को प्रतिबंधित करने के बाद हलाल मांस पर उबल रहे कर्नाटक में दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल और श्री राम सेना ने अब मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की शुरू कर दी है।

मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान देने के मसले पर केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी अच्छा-खासा बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का विरोध करते हुए चेतावनी दिया है कि वे मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में सुबह 5 बजे भजन बजाएंगे।

राज ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाएं। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया, तो मस्जिदों के बाहर हम हनुमान चालीसा बजाने वाले स्पीकर लगा देंगे।"

वहीं कर्नाटक में श्री राम सेना के संयोजक प्रमोद मुतालिक ने कहा कि हिंदू संगठन कर्नाटक सरकार से मांग कर रहे हैं कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को प्रतिबंधित किया जाए और ध्वनि प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेश को लागू किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में श्रीराम सेना ने पहले भी संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मुतालिक ने कहा कि सरकार को मस्जिद प्रबंधन को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हर दिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

मुथालिक ने चेतावनी देते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह भी कहता है कि स्कूलों और अस्पतालों जैसे मूक क्षेत्रों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन मस्जिद प्रबंधन द्वारा उस आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम हर सुबह भजन बजाएंगे।"

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक हिजाब विवादबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील