लाइव न्यूज़ :

अब ब्रिटिश मानक-स्मॉल-मीडियम और लार्ज में नहीं बल्कि देसी साइज में मिलेंगे कपड़े और जूते, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा

By आजाद खान | Updated: June 22, 2023 08:34 IST

भारत की खुद की अपने मानक को तैयार करने की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी को दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में अब ब्रिटिश मानक के आधार पर कपड़े और जूते नहीं मिलेंगे।बल्कि अब भारतीय मानक को तैयार किया जा रहा है और इस आधार पर कपड़े और जूते मिला करेंगे।

नई दिल्ली: भारत सरकार अब भारतीय उत्पादों में गुणवत्ता पर खास ध्यान दे रही है। सरकार ने कहा है कि वह विदेशी मानकों और साइज के आधार पर कपड़ों और जूता-चप्पलों के मानकीकरण की प्रक्रिया को खत्म करना चाहती है और इसके बदले में देसी मानक तैयार कर रही है। 

इस मानक को तैयार करने की जिम्मेदारी एनआईएफटी को दी गई है और इस पर तेजी से काम भी चल रहा है। बता दें कि भारत का खुद का कोई मानक नहीं है बल्कि यहां अमेरिका और इंग्लैंड के मानकों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे बदलने की कोशिश की जा रही है और इस पर सालों से काम हो रहा है। 

क्या कहा पीयूष गोयल ने

मामले में बोलते हुए केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही देश में भी भारतीय मानकों के आधार पर कपड़े और जूते उपलब्ध होंगे। दरअसल, कपड़े या फिर जूते खरीदने के लिए हमें ब्रिटिश मानक जैसे "छोटे, "मध्यम, और "बड़े" या "यूरो 6", "यूरो 7" और "यूरो 8" पर निर्भर रहना पड़ता था और इस मानक के आधार पर हमें अपनी शॉपिंग करनी पड़ती थी। 

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और सरकार जल्द ही देसी मानक ले कर आ रही है जिससे हमें और इन ब्रिटिश मानक पर निर्भर नहीं रहना होगा और हम आपनी मानके के आधार पर अपनी साइज के अनुसार कपड़े या फिर जूते खरीद पाएंगे। इस पर बोलते हुए मंत्रालय के अधिकारियों ने तर्क दिया है कि भारतीय कमर का आकार मानक यूके या यूएस प्रणाली से छोटा है, क्योंकि भारतीय कमर का आकार हमारे पश्चिमी समकक्षों की तुलना में छोटा होता है।

एनआईएफटी तैयार कर रही है यह मानक

इस मानक को तैयार करने की जिम्मेदारी देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) को दी गई है। बता दें कि एनआईएफटी द्वारा 2018 में शुरू किए गए एंथ्रोपोमेट्रिक अनुसंधान अध्ययन में दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और शिलांग में करीब 25 हजार लोगों के बीच 3 डी बॉडी स्कैनर के माध्यम से शरीर का माप लिया गया और इस आधार पर मानक तैयार किया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अगर मानेगे तो केवल कपड़े ही नहीं बल्कि जूते और चप्पलों के भी भारतीय मानक तैयार किए जा रहे है। बता दें कि इन मानकों को तैयार करने के लिए भारतीयों के शारीरिक बनावट का ध्यान रखा गया है और इस आधार पर इसे तैयार किया जा रहा है।  

टॅग्स :भारतपीयूष गोयलब्रिटेनकोलकातामुंबईNew Delhiचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील