लाइव न्यूज़ :

भारत ही नहीं हम पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं?, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने ‘सामना’ में प्रकाशित लेख पर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 09:52 IST

शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित राउत के हालिया साप्ताहिक लेख के संदर्भ में माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने और भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाने की दिशा में ले जाने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलेकिन हम पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखें और अपनी हद में रहें।खुल्ताबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ भी कहा था।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितेश राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाना चाहती है। मत्स्य और बंदरगाह विकास मंत्री राणे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह बयान दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत के उस आरोप का जवाब दिया जिसमें राउत ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाना चाहते हैं। राणे ने लिखा, ‘‘लेकिन हम पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखें और अपनी हद में रहें।’’

मंत्री का यह बयान शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित राउत के हालिया साप्ताहिक लेख के संदर्भ में माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने और भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाने की दिशा में ले जाने का आरोप लगाया था। इससे पहले, राणे ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ भी कहा था।

टॅग्स :महाराष्ट्रपाकिस्तानशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी