लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना का असर खत्म! बेंगलुरु में पिछले तीन दिनों से नहीं हुई कोविड से एक भी मौत

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2022 17:00 IST

ताजा जानकारी के अनुसार, राजधानी बेंगलुरु में बीते तीन दिनों से कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंगलुरु में बीते तीन दिनों से नहीं हुई कोरोना से एक भी मौतबीते 24 घंटे में राज्य के 28 जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं हुआ दर्ज

बेंगलुरु: देश में कोरोना वायरस का असर अब काफी कम हो गया है। तमाम राज्यों ने कोरोना के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है। कर्नाटक राज्य में कोविड-10 का असर खत्म होता दिख रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, राजधानी बेंगलुरु में बीते तीन दिनों से कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जो कि बहुत अच्छे संकेत हैं। राज्य के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने पर से भी प्रतिबंध को भी हटा दिया है। इससे पहले यहां सार्वजनिक जगहों पर मास्क पनना जरूरी था। 

बीते रविवार को राज्य के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के 28 जिलों में बीते 24 घंटों में कोविड-19 का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अब हालात पहले की तरह नॉर्मल हो चुके हैं। अब यहां पब, बार, होटल्स, रेस्टोरेंट अपनी फुल कैपसिटी में चल रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने की छूट भी दे दी है।  ऐसा पहली बार हुआ है कि बीते शुक्रवार से यहां कोरोना की तीसरी लहर के बाद कोरोना संक्रमण से कोई भी मौत नहीं हुई है। 

बीते 24 घंटे में बेंगलुरु में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 39.45 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए, जबकि 4054 लोगों ने अपनी जान कोविड19 से गंवाई है और 39.04 लाख लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए।

टॅग्स :Bangaloreकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील