लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: पाकिस्तान को भारतीय रेलवे का जवाब- दिल्ली और अटारी के बीच चलने वाली समझौता लिंक एक्सप्रेस रद्द

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 11, 2019 19:19 IST

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने लहौर और अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14607/14608) को रद्द कर दिया। इसी के परिणाम स्वारूप दिल्ली और अटारी के बीच चलने वाली समझौता लिंक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14001/140020 रोक दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने दिल्ली-अटारी के बीच चलने वाली समझौता लिंक एक्सप्रेस रोककर पाकिस्तान को जवाब दिया है।अनुच्छेद 370 को लेकर बौखलाया पाकिस्तान दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली बस भी रोक चुका है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए संशोधन के बाद पाकिस्तान तमतमाया हुआ है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रद करने का फैसला किया तो प्रतिक्रिया भारत से भी आई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने लहौर और अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14607/14608) को रद्द कर दिया। इसी के परिणाम स्वारूप दिल्ली और अटारी के बीच चलने वाली समझौता लिंक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14001/140020 रोक दी गई है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस की शुरुआत 1976 में हुई थी। अनुच्छेद 370 को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई कि पाकिस्तान ने दिल्ली लाहौर बस सेवा रोक दी। बीते गुरुवार को दिल्ली से लाहौर जाने वाली पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम की बस में महज चार यात्री थे। दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली बस सेवा की शुरुआत 1999 में अटल बिहारी वायपेयी सरकार के कार्यकाल में हुई थी। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार फैसले को देख पाकिस्तान लगातार कई मोर्चों पर बौखलाहट जाहिर कर रहा है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि संयुक्त राष्ट्र इस मामले पर उसकी कुछ मदद करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुया। संयुक्त राष्ट्र ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार लगातार सोशल मीडिया और पाक संसद में भारत सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम तोड़ा जा रहा है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)भारतीय रेलपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?