लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में नागरकिता संशोधन विधेयक के खिलाफ बंद से आम जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: December 3, 2019 04:42 IST

 त्रिपुरा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने और आदिवासी परिषद क्षेत्र को काटकर अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर एक दिन के बंद से आम जन-जीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा स्टेट पार्टी (टीएसपी) ने इस बंद का आह्वान किया था। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में यह बंद बुलाया था। इस क्षेत्र का दो तिहाई हिस्सा आदिवासी बहुल है। बंद के दौरान अधिकतर बाजार बंद रहे। सरकारी कार्यालयों, वित्तीय संस्थाओं और बैंकों में उपस्थिति काफी कम रही और

 त्रिपुरा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने और आदिवासी परिषद क्षेत्र को काटकर अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर एक दिन के बंद से आम जन-जीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। त्रिपुरा स्टेट पार्टी (टीएसपी) ने इस बंद का आह्वान किया था। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में यह बंद बुलाया था।

इस क्षेत्र का दो तिहाई हिस्सा आदिवासी बहुल है। बंद के दौरान अधिकतर बाजार बंद रहे। सरकारी कार्यालयों, वित्तीय संस्थाओं और बैंकों में उपस्थिति काफी कम रही और कई इलाकों में स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे। कई इलाकों में निजी बसें और ऑटो-रिक्शा भी सड़कों से नदारद रहे। टीएसपी के अध्यक्ष चितरंजन देववर्मा ने दावा किया कि बंद सफल रहा।

उन्होंने कहा, "त्रिपुरा विभाजन का पीड़ित है। विभाजन के बाद उस समय के पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से हजारों लोगों ने त्रिपुरा में प्रवास किया, जिससे स्थानीय आदिवासियों की संख्या कम रह गई। अगर नागरकिता संशोधन विधेयक को संसद से मंजूरी मिल जाती है तो और अधिक लोग वैध रूप से राज्य में बस जाएंगे तथा आदिवासी पूरी तरह से हाशिये पर चले जाएंगे। हम अपनी रक्षा के लिये अलग तिप्रालैंड चाहते हैं।" 

टॅग्स :बिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

भारतभाजपा और जजपा में मतभेद! सात में से छह निर्दलीय विधायकों ने खट्टर सरकार को दिया ‘बिना शर्त’ समर्थन, ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने दावा किया 

भारतTripura Assembly Election 2023: 259 प्रत्याशी और 45 करोड़पति, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सबसे धनी उम्मीदवार, 41 के खिलाफ आपराधिक मामले, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह