लाइव न्यूज़ :

यात्रा के दौरान नॉनवेज ऑर्डर करने से बचे, परोसा गया अधपका चिकन, लोगों की हालत बिगड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 05:57 IST

अगर आप रेलवे में नोनवेज खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो ऐसा करने से बचे या थोड़ी सावधानी बरतें। दरअसल पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस में चार यात्री कथित रूप से अधपका चिकन खाने के बाद बीमार पड़ गए।

Open in App

कोलकाता, 2 जुलाई। अगर आप रेलवे में नोनवेज खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो ऐसा करने से बचे या थोड़ी सावधानी बरतें। दरअसल पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस में चार यात्री कथित रूप से अधपका चिकन खाने के बाद बीमार पड़ गए। एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने उसके बाद विक्रेता का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने कहा कि खाने की सेवा देने वाले तीसरे पक्ष विक्रेता की सेवा को बंद करने और साथ ही उस पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे के खानपान, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट का काम देखता है।

आईआरसीटीसी के महाप्रबंधक देवाशीष चंद्रा ने कहा, "शनिवार रात को पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस में चार यात्री को अधपका चिकन दिया गया। यात्रियों ने खाना खाने के बाद बैचेनी की शिकायत की और एक नाबालिग बीमार पड़ गया।" उन्होंने कहा, "हमने विक्रेता कृष्णा इंटरप्राइजेज का लाइसेंस रद्द करने और साथ ही भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है।" अधिकारी ने कहा, "यात्री सुरिक्षत और ठीक हैं। हम मामले की आंतरिक जांच कर रहे हैं।"

वहीं उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के वसंधुरा इलाके में कथित रूप से एक रेस्तरां से मोमोज खाने से 16 लोग बीमार पड़ गए हैं। इस मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाने में की गई जिसके बाद रेस्तरां के 10 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

एएसपी रवि कुमार ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर रेस्तरां संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। खाद्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए आज शाम रेस्तरां को सील कर दिया है। 

टॅग्स :इंडियन रेलवेमांसाहारी खानाफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"