लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नोएडा के Twin Towers धवस्त, आसमान में फैला धूल का गुबार, देखें 3700 किलो विस्फोटक से कैसे जमींदोज हुए दोनों इमारत

By विनीत कुमार | Updated: August 28, 2022 15:04 IST

Twin Towers: नोएडा के ट्विन टावर्स को रविवार को ढहा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। इसे गिराने में 3700 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के सेक्टर 93 में बने ट्विन टावर्स को रविवार दोपहर 2.30 बजे गिरा दिया गया।3700 किलो विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया, करीब 17 से 18 करोड़ खर्च का अनुमान।इमरात के गिरने से निकले मलबों को हटाने में लगेंगे करीब तीन महीने, 55 से 80 हजार टन मलबा निकलेगा।

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक के करीब 100 मीटर ऊंचे अवैध ट्विन टावर को रविवार दोपहर नियंत्रित विस्फोट की मदद से ढहा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से इसे ढहाए जाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। इसे गिराने में करीब 3700 किलो विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।

इन विस्फोटकों को इमारतों में करीब 7,000 छेदों रखा गया था। इन सबमें एक साथ विस्फोट के लिए 20,000 सर्किट बनाए गए थे।

इमारत को ढहाए जाने से पहले चेतावनी के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद ट्रिगर की मदद से इसे गिराया गया। इमारत के गिरते ही आसमान धूल के गुबार से भर गया।

 इससे पहले रविवार सुबह तक ट्विन टावर के पास स्थित दो सोसाइटी में रह रहे कम से कम 5,000 लोगों को निकालने का काम पूरा कर लिया गया था। साथ ही रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। ध्वस्तीकरण के मद्देनजर ट्विन टावर के आसपास के लगभग 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है, जहां किसी भी इंसान, वाहन या जानवर को जाने की अनुमति नहीं थी।

ध्वस्तीकरण के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। टावर ढहाए जाने से पहले अदालत के आदेश पर कम से कम 40 लावारिस कुत्तों को रविवार को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानांतरित किए गए आवारा पशुओं को शाम तक क्षेत्र में वापस छोड़ दिया जाएगा।

ट्विन टावर्स गिराने में 17 करोड़ से ज्यादा खर्च

सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने और उसके मलबे आदि के निपटान में करीब 17.5 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस इमारत के गिरने के बाद 55 से 80 हजार टन मलबे (3000 ट्रक) को हटाने में तीन महीने तक का समय लग सकता है।

इन ट्विन टावर्स की ऊंचाई करीब 100 मीटर थी, जो कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी अधिक है। इमारतों का गिराने का खर्च भी सुपरटेक कंपनी के ही जिम्मे था। दोनों टावर्स में 950 फ्लैट्स बने थे और सुपरटेक ने इसे बनाने में 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार