लाइव न्यूज़ :

किसी बात से नाराज और गुल्लक से 1000 रुपये निकाल चल पड़े?, ट्रेन पकड़ दिल्ली से पटना पहुंचे रोहन, सूरज और धीरज, पुलिस ने सकुशल खोजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 13:07 IST

Noida to Patna: ग्राम आमका निवासी अमरपाल ने बताया कि नौ सितंबर को उनका बेटा रोहन (10), उनके पड़ोसी ललन का बेटा सूरज (14) वर्ष और अवनीश का बेटा धीरज (12) घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को शुक्रवार सुबह तक दादरी वापस लाया जाएगा और लापता बच्चों के परिजन भी पटना पहुंच गए हैं।आखिरी बार गांव की चौपाल पर खेलते हुए देखा गया था और उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी।तीनों बच्चे किसी बात से नाराज होकर ट्रेन से पटना निकल गए थे।

Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमका गांव से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने बिहार के पटना से सकुशल खोज निकाला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को शुक्रवार सुबह तक दादरी वापस लाया जाएगा और लापता बच्चों के परिजन भी पटना पहुंच गए हैं।

ग्राम आमका निवासी अमरपाल ने बताया कि नौ सितंबर को उनका बेटा रोहन (10), उनके पड़ोसी ललन का बेटा सूरज (14) वर्ष और अवनीश का बेटा धीरज (12) घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। तीनों को आखिरी बार गांव की चौपाल पर खेलते हुए देखा गया था और उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी।

रोहन के पिता ने बताया कि उनका बेटा गुल्लक से एक हजार रुपए निकाल कर ले गया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। दादरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी से लापता हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने बिहार के पटना जनपद में ढूंढा, सभी बिल्कुल ठीक हैं। तीनों बच्चे किसी बात से नाराज होकर ट्रेन से पटना निकल गए थे।

अधिकारी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने उन्हें वहां बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया और बृहस्पतिवार शाम तक बच्चों को लेकर दादरी के लिए रवाना होगी। शुक्रवार सुबह तक बच्चे दादरी पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की तीन दल गठित किए गए थे।

टॅग्स :दिल्लीPoliceनॉएडाउत्तर प्रदेशबिहारपटनादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र