लाइव न्यूज़ :

नोएडा: जेवर हवाईअड्डा परियोजना के लिए मिली सैद्धान्तिक मंजूरी, 15,754 करोड़ रुपये का होगा निवेश

By स्वाति सिंह | Updated: April 24, 2018 03:45 IST

मई से एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Open in App

लखनऊ, 24 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बनने वाले जेवर इंटरनैशनल ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे को केंद्र की स्टीयरिंग कमेटी द्वारा सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मई से एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक आठ गांवों में 1,441 हेक्टेयर जमीन हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहित की जानी है। इसके विकास के लिए सरकार पीपीपी मोड का पालन करेगी और जमीन की खरीद 4 चरणों में होगी। जिसमें 15,754 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। योजना के अनुसार हवाई अड्डे को 2022 तक शुरू किया जा सकता है। इस हवाईअड्डे में सालाना सालाना 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता वाले दो रनवे होंगे। इसके साथ ही इस एयरपोर्ट की कार्गो कैपिसिटी 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष की होगी। 

जेवर एयरपोर्ट पर एयर ऑपरेशन के साथ-साथ एमआरओ, कार्गो और एयरक्रॉफ्ट मेंटेनेंस इंजिनियरिंग और पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी संचालित किया जाएगा। एयरपोर्ट के बनने से उत्तर प्रदेश में टूरिज्म को खास बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट से इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज