लाइव न्यूज़ :

हथियार दिखा, युवक से एटीएम छीना, पिन नंबर पूछ 23 हजार निकाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 13:26 IST

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अजय अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि प्रमोद कुमार नामक युवक ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने बुधवार सुबह घटना की शिकायत दर्ज कराई।

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने हथियार दिखा कर एक युवक से उसका एटीएम कार्ड छीना और उसका पिन नंबर पूछ कर बाद में 23 हजार रुपये निकाल लिए। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अजय अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि प्रमोद कुमार नामक युवक ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि वह पांच मई की रात को सेक्टर 51 के पास लगे एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। तभी कार से दो युवक वहां आए। हथियार दिखा कर उन्होंने युवक का एटीएम कार्ड छीना और उसका पिन कोड पूछा। बाद में उन बदमाशों ने प्रमोद के खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए।

प्रमोद की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अग्रवाल ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के ही सेक्टर 76 के पास से बीती रात को बाइक सवार बदमाशों ने अखिलेश कुमार नामक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने बुधवार सुबह घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशएटीएम कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज