लाइव न्यूज़ :

नोएडा : बहु से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:34 IST

Open in App

थाना सूरजपुर पुलिस ने अपनी बहु से बलात्कार के आरोपी ससुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़िता का जेठ पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 मार्च को एक महिला ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जेठ और ससुर राजवीर ने उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला ने इस संबंध में एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जेठ को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के समय से फरार चल रहे ससुर राजवीर को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसको अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि एक थाना क्षेत्र में घटे एक अन्य मामले में अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर डकैती के मामले में फरार चल रहे एक कुख्यात बदमाश बच्चन को थाना सूरजपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा : बहू से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार

भारतकरंट लगने से एक व्यक्ति की मौत,एक झुलसा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज