लाइव न्यूज़ :

नोएडा: युवक के साथ सामूहिक कुकर्म का आरोप

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:36 IST

Open in App

जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ उसके गांव के दो लोगों ने मारपीट करके कथित रूप से कुकर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि दादूपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने उसके बेटे के साथ सामूहिक कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए ललित और नीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यह घटना 18 अगस्त की है लेकिन पीड़ित की मां को इस बारे में बाद में पता चला। 22 अगस्त को घटना की रिपोर्ट थाना दनकौर में दर्ज कराई गई है। शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज