लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:02 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में लगातार राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और उनके बार-बार कहने के बावजूद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस और प्रशासन को "राजनीतिक रूप से तटस्थ" रहने के लिए कोई "ठोस निर्देश" जारी नहीं किया है।

ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का इतना राजनीतिकरण हो गया है कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, "राजनीतिक हिंसा, राजनीतिक प्रतिशोध और राजनीतिक हत्याओं के कम होने का कोई संकेत नहीं है और मुझे डर है कि ऐसी मौतों की संख्या तीन अंकों की संख्या तक जा सकती है।"

राज्यपाल ने कहा कि वह इन मुद्दों पर सरकार, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को बार-बार आगाह करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई "पुख्ता निर्देश" जारी नहीं किया है।

राज्यपाल ने कहा कि जब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई है, ऐसे में उन्होंने 15 नवंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा था कि सरकारी अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के रूप में काम नहीं कर सकते।

धनखड़ ने कहा कि पत्र में उन्होंने लिखा था कि अगर सरकारी अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos