लाइव न्यूज़ :

बजट पर चर्चा के लिए सोमवार-मंगलवार को राज्यसभा में नहीं होंगे प्रश्नकाल, शून्यकाल

By भाषा | Updated: February 7, 2020 17:26 IST

सोमवार और मंगलवार को शून्यकाल एवं प्रश्नकाल के लिए निर्धारित समय में बजट पर ही चर्चा कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में बजट पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय निर्धारित किया गया था।

राज्यसभा में आगामी सोमवार और मंगलवार को शून्यकाल एवं प्रश्नकाल स्थगित कर बजट पर चर्चा कराने के लिए शुक्रवार को उच्च सदन ने सहमति व्यक्त की है। राज्यसभा में निजी विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद ने उपसभापति हरिवंश के समक्ष इस आशय का प्रस्ताव रखा। प्रसाद ने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में बजट पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय निर्धारित किया गया था। 

उन्होंने कहा कि बजट सत्र के पहले चरण के लिए सिर्फ दो कार्यदिवस बचे हैं। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में शून्यकाल और प्रश्नकाल होने पर बजट पर 12 घंटे चर्चा हो पाना मुमकिन नहीं होगा, इसलिये सोमवार और मंगलवार को शून्यकाल एवं प्रश्नकाल के लिए निर्धारित समय में बजट पर ही चर्चा कराई जाए। 

इस पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने प्रसाद की बात से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि बजट पर 12 घंटे चर्चा कराने के लिए समय के अभाव को देखते हुये शून्यकाल और प्रश्नकाल की जगह बजट पर चर्चा कराने के सुझाव से सरकार सहमत है।

 इस पर अन्य दलों के सदस्यों ने भी सहमति जताई। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि सदन की सहमति को देखते हुए आसन को अगले दो कार्यदिवस में शून्यकाल और प्रश्नकाल के दौरान बजट पर चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

टॅग्स :बजटबजट २०२०-२१राज्य सभाराज्यसभा सत्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए