लाइव न्यूज़ :

सपा विधायक ने पूछा- दंगे में मारे गए लोगों को मुआवजा मिलेगा? सीएम योगी ने कहा- नहीं

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 10:04 IST

सीएम योगी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह के सवालों का जवाब दे रहे थे। राकेश प्रताप सिंह ने पिछले 6 महीनों में दंगा, विरोध प्रदर्शन और धरने के दौरान हुई मौतों की संख्या को लेकर सवाल पूछा था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश में पिछले छह महीनों में हुए हिंसा के दौरान मारे गए लोगों को मुआवजे का प्रावधान नहींसपा विधायक के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दिया जवाबउत्तर प्रदेश में पिछले 6 महीने में हुई हिंसक घटनाओं में 21 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि राज्य सरकार के पास "दंगा-संबंधी घटनाओं" में मरने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह महीनों में दंगा संबंधी घटनाओं में 21 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में 400 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि 61 पुलिस वालों को गोलियां लगी हैं।

19 दिसंबर और 20 दिसंबर को पूरे यूपी में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में कम से कम 21 लोग मारे गए थे। यूपी सरकार ने दावा किया है कि उनमें से कोई भी पुलिस की गोली से नहीं मारा गया। पिछले हफ्ते विधानसभा में अपने भाषण में हिंसा की इन घटनाओं का जिक्र करते हुए, सीएम ने कहा था कि "दंगाइयों ने दंगाइयों को मारा था"।

राज्य विधानसभा के प्रश्नकाल में  मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सीएम योगी से पूछा था कि पिछले छह महीनों में दंगा-संबंधी घटनाओं में मरने वाले लोगों की मृत्यु के लिए राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कोई प्रावधान करेगी या नहीं।

योगी का बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष कानून व्यवस्था और सीएए विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की आलोचना कर रहा है। बता दें कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों को वसूली नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज