लाइव न्यूज़ :

जस्टिस जोसेफ मामले में सरकार की सफाई, कहा-नियुक्ति को ठुकराने का उत्तराखंड फैसले से कोई संबंध नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2018 22:35 IST

कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ की पदोन्नति की सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिश थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसको केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई: कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ की पदोन्नति की सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिश थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसको केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया था। अब मामले के बढ़ने के बाद इस पर केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसार ने आज सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि इस सिफारिश ठुकराने के पीछे उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का मामला कतई नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति पर केंद्र सरकार का रोड़ा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

खबर के अनुसार  बुधवार को सरकार ने इस बात को खारिज कर दिया कि उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ की सुप्रीम में नियुक्ति के प्रस्ताव को उसने इसलिए ठुकरा दिया कि उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को पलट दिया था। ऐसे में अब कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तीन फैसलों से सरकार को यह अधिकार है कि वह न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा भेजे गए  प्रस्तावों पर एक बार फिर से विचार करने के लिए कह सकती है। 

उन्होंने कहा है कि अपने रूख का समर्थन करने के लिए उनके पास दो स्पष्ट कारण हैं। उन्होंने कि राज्य में जनता के बहुमत पर सरकार बनी है। खुद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जेएस खेहर ने उस आदेश (न्यायमूर्ति जोसेफ) की पुष्टि की थी और न्यायमूर्ति खेहर ने राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग कानून को भी खारिज कर दिया था।

जज लोया मामलाः मीडिया ने उठाए थे ये 10 बड़े सवाल, सुप्रीम कोर्ट का फैसला- जज लोया की मौत प्राकृतिक

 दरअसल 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति केएम जोसेफ को पदोन्नति देकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनाने और वरिष्ठ अधिवक्ता इन्दु मल्होत्रा को सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी लेकिन उनकी फाइल को लौटा दिया गया था। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतहम तुच्छ लाभ की खातिर क्यों कुर्बान बड़े हित करते हैं ?

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतUttarakhand: रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा में हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए