लाइव न्यूज़ :

वाराणसी के शहरी क्षेत्र में नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से निकाली ‘प्रतिज्ञा यात्रा’’

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:43 IST

Open in App

वाराणसी 23 अक्टूबर वाराणसी के जिला प्रशासन ने शनिवार को कांग्रेस की प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा को शहरी क्षेत्र में अनुमति नहीं दी, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने यहां सांकेतिक यात्रा निकाली।

यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, काल भैरव मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से ग्रामीण क्षेत्र रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा, अजगरा और शिवपुर से यात्रा निकाली। बाद में यात्रा बड़ागांव होते हुए बसनी के रास्ते चंदौली रवाना हो गयी।

यात्रा के पूर्व पराड़कर भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व सासंद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘‘आज देश जिस हालात से गुजर रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। आज हम किसानों, महिलाओं, युवाओं, तथा संवैधानिक मूल्यों और स्थापनाओं की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आज़ादी की दूसरी लड़ाई के समान है।’’

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आज जो हकूमत हमपर राज कर रही है, वह हमारी जमीन, हमारे खेत खलिहान, हमारी आर्थिक स्वावलंबन, हमारे संविधान प्रदत्त अधिकार, हमारे संवैधानिक संस्थानों को जिस निर्दयता के साथ कुचल रही है, वह बेहद गम्भीर है। उस वक्त भी हमारे पास संवैधानिक अधिकार नहीं थे और आज भी हमारे पास संवैधानिक अधिकार नहीं हैं।आज की लड़ाई हिंदुस्तान बचाने की लड़ाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज