लाइव न्यूज़ :

मराठा सम्राट शिवाजी से दुनिया में किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती, शिवसेना खुद को 'ठाकरे सेना' कहेः उदयनराजे 

By भाषा | Updated: January 14, 2020 15:32 IST

मराठा सम्राट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करने वाली एक पुस्तक पर उठे विवाद के बीच भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केवल शिवाजी महाराज को ही ‘जाणता राजा’ कहा जा सकता है। सतारा के पूर्व सासंद ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ किसी को ‘जाणता राजा’ कहना शिवाजी महाराज को छोटा करके दिखाना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार को राजनीतिक गलियारों में ‘जाणता राजा’ बोला जाता है।भोसले ने कहा, ‘‘केवल एक ही जाणता राजा थे और वह छत्रपति शिवाजी महाराज थे।

छत्रपति शिवाजी के वंशज भाजपा नेता उदयनराजे भोसले ने मंगलवार को कहा कि 17 वीं सदी के इन मराठा सम्राट से दुनिया में किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती है।

मराठा सम्राट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करने वाली एक पुस्तक पर उठे विवाद के बीच भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केवल शिवाजी महाराज को ही ‘जाणता राजा’ कहा जा सकता है। सतारा के पूर्व सासंद ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ किसी को ‘जाणता राजा’ कहना शिवाजी महाराज को छोटा करके दिखाना है।’’

उल्लेखनीय है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार को राजनीतिक गलियारों में ‘जाणता राजा’ बोला जाता है। भोसले ने कहा, ‘‘केवल एक ही जाणता राजा थे और वह छत्रपति शिवाजी महाराज थे, इसलिए किसी को ‘जाणता राजा’ बोलने से पहले एक बार सोच लें।’’

भोसले पिछले साल राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा नेता जयभगवान गोयल ने ‘आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी’ नामक पुस्तक लिखी है जिससे महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हो गया है। राज्य में शिवाजी महाराज को बड़े सम्मान की नजर से देखा जाता है।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने शिवाजी महाराज से मोदी की तुलना किये जाने पर इस पुस्तक की आलोचना की और इसे अपमानजनक बताया। ये तीनों ही दल उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के हिस्से हैं। 

पूर्व सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने कहा कि आज के शिवाजी: नरेंद्र मोदी" पुस्तक पर: मैं आपको बता रहा हूं कि आपका समय समाप्त हो गया है। खुद को शिवसेना कहना बंद करें, इसके बजाय आपको खुद को 'ठाकरे सेना' कहना चाहिए। महाराष्ट के लोग मूर्ख नहीं हैं।

टॅग्स :मुंबईशिवजी जयंतीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम