लाइव न्यूज़ :

कोई भी संस्थान को बदनाम करने के लिये अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार की सीमा नही लांघ सकता: न्यायालय

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:35 IST

पीठ ने आपराधिक अवमानना के लिये दोषी अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर एक रूपए का सांकेतिक जुर्माना लगाने का फैसला सुनाते हुये यह टिप्पणी की।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय ने न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक दो ट्विट को लेकर भूषण को 14 अगस्त को अवमानना का दोषी ठहराया था।सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शीर्ष अदालत कोर्ट ऑफ रिकार्ड होने की वजह से अवमानना के लिये दंडित कर सकती है।

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कानून के तहत फैसले की निष्पक्ष आलोचना की इजाजत है लेकिन कोई भी व्यक्ति संस्थान को बदनाम करने के लिये अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार की सीमा नहीं लांघ सकता।

शीर्ष अदालत ने कहा कि जब अभिव्यक्ति की आजादी का दुरूपयोग किया जाये और इसका प्रभाव पूरे संस्थान को बदनाम करने वाला हो और इस संस्थान के सदस्य जो सार्वजनिक रूप से अपना बचाव नहीं कर सकते, तो कानून में इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।

न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, ‘‘बोलने की आजादी कभी भी निर्बाधित नहीं रही है क्योंकि संविधान निर्माताओं ने इस पर कुछ प्रतिबंध लगा रखे हें। विशेषकर जब ऐसी आजादी का दुरूपयोग किया जा रहा हो और इसका प्रभाव पूरे संस्थान को ही बदनाम करने वाला हो और ऐसे संस्थान के सदस्य सार्वजनिक रूप से अपना बचाव नहीं कर सकें तो कानून में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

पीठ ने कहा कि फैसले की निष्पक्ष आलोचना की कानून में अनुमति है लेकिन संस्थान को बदनाम करने के लिये कोई भी व्यक्ति संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) में प्रदत्त अधिकार की सीमा नहीं लांघ सकता। पीठ ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में लगाये गये आरोप ‘बदनाम करने वाले थे और वे न्यायिक प्रशासन की बुनियाद को हिलाने और न्याय के प्रशासन के प्रति आम आदमी के विश्वास को डगमगाने की क्षमता रखते थे।

पीठ ने आपराधिक अवमानना के लिये दोषी अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर एक रूपए का सांकेतिक जुर्माना लगाने का फैसला सुनाते हुये यह टिप्पणी की। न्यायालय ने न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक दो ट्विट को लेकर भूषण को 14 अगस्त को अवमानना का दोषी ठहराया था।

न्यायालय ने कहा कि हालांकि भूषण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने यह दलील दी थी कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बोलने की आजादी संविधान के अनुच्छेद 19 (1)(क) का हिस्सा है। लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है कि संविधान के अनुच्छेद 129 के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते समय हम अनुच्छेद 19 (1)(क) में प्रदत्त अधिकारों में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

शीर्ष अदालत कोर्ट ऑफ रिकार्ड होने की वजह से अवमानना के लिये दंडित कर सकती है। भाषा अनूप अनूप नरेश नरेश

टॅग्स :प्रशांत भूषणसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज