लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: December 21, 2021 10:45 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 21 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7,702 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में इस समय केवल तीन उपचाराधीन मामले हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं और अन्य दो जिलों- उत्तर और मध्य अंडमान एवं निकोबार- में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है।

उसने बताया कि अंडमान एवं निकोबार में अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 7,570 है। संक्रमण से 129 मरीजों की मौत हो चुकी है, हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

अंडमान एवं निकोबार में सोमवार को संक्रमण का एक नया मामला सामने आया था।

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अभी तक 6,53,157 नमूनों की जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की संचयी दर 1.18 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में 5,87,049 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं, जिनमें से 2,88,196 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल