लाइव न्यूज़ :

भारत की ओर से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल को अमेरिका ने माना दुर्घटना, कहा- कोई कारण नजर नहीं आता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 08:57 IST

भारत सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह ‘‘खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने कहा था कि गलती से एक मिसाइल पाकिस्तान में चल गई थी।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना एक गलती के अलावा और कुछ भी नहीं थी।पाक विदेश मंत्री ने कहा कि इसका समाधान महज ''सतही सफाई'' देने से नहीं किया जा सकता है।

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि हाल में भारत की ओर से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल के दुर्घटनावश चलने के अलावा अन्य कोई कारण नजर नहीं आता।

भारत सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में गिरी और यह ‘‘खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि आपने हमारे भारतीय साथियों से भी सुना है कि यह घटना एक गलती के अलावा और कुछ भी नहीं थी, हमें भी इसके पीछे और कोई कारण नजर नहीं आता।’’

प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप इस संबंध में अन्य कोई भी सवाल भारतीय रक्षा मंत्रालय से करें। उन्होंने नौ मार्च को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। हम उससे इतर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल के पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक ''गंभीर मामला'' है, जिसका समाधान नयी दिल्ली द्वारा महज ''सतही सफाई'' देने से नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच की मांग दोहरायी।

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से परमाणुकृत माहौल में गंभीर किस्म की इस घटना का गहरा संज्ञान लेने तथा इस क्षेत्र में रणनीतिक स्थायित्व को अक्षुण्ण रखने एवं उसे बढ़ावा देने में अपनी उचित भूमिका निभाने का आह्वान कर रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतमिसाइलUS
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज