लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: सुबह 6 बजे से पहले, शाम 7 बजे के बाद ड्यूटी के लिए बाध्य नहीं कामकाजी महिलाएं, लेनी होगी लिखित सहमति

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2022 20:18 IST

सरकारी आदेश के अनुसार, किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह इस दौरान काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के लिए मुफ्त वाहन, भोजन और अन्य सुविधाएंइनकार करने पर नहीं लिया जाएगा कोई एक्शनलैंगिंग उत्पीड़न रोकने के लिए उठाना होगा उचित कदम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए फैसला लिया है जिसके तहत वे सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ड्यूटी के लिए बाध्य नहीं है। किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह इस दौरान काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

महिलाओं के लिए मुफ्त वाहन, भोजन और अन्य सुविधाएं

साथ ही योगी सरकार ने यह कहा है कि उपरोक्त घंटों के दौरान काम करने पर महिलाओं को मुफ्त परिवहन, भोजन और पर्याप्त पर्यवेक्षण भी प्रदान किया जाना चाहिए। इस संबंध में राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के समस्त कारखानों में महिला कर्मकारों के नियोजन के संबंध में कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा 66 की उपधारा (1) के खंड (ख) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह छूट प्रदान की है।

इनकार करने पर नहीं लिया जाएगा कोई एक्शन

संबंधित नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इस समय में अगर कामकाजी महिला काम करने से इनकार करती है तो उस पर कोई भी ऐक्शन नहीं होगा और उसे काम से नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा नियोजक को कार्यस्थल के निकट शौचालय, बाथरूम, चेंजिंग रूम और पीने के लिए पानी व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

लैंगिंग उत्पीड़न रोकने के लिए उठाना होगा उचित कदम

साथ ही इस अवधि में कार्य लिए एक साथ कम से कम चार महिला कर्मकारों को परिसर में अथवा किसी विशिष्ट विभाग में कार्य करने की अनुमति देनी होगी। नियुक्तिदाता को उनका लैंगिक उत्पीड़न को रोकने के लिए उचित कदम उठाना होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप