लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव: जानिए किस दल के पास हैं कितने सांसद, 'NDA vs INDIA' में कौन पड़ेगा भारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 26, 2023 14:24 IST

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नरेद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आयी है। हालांकि इससे मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। बीजेपी के पास खुद से 301 सांसद हैं। अगर सहयोगियों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 333 तक पहुंच जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नरेद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आयी हैअब तक के 9 साल में विपक्ष द्वारा लाया गया दूसरा अविश्वास प्रस्ताव हैअविश्वास प्रस्ताव से मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं

नई दिल्ली: मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नरेद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आयी है। इसके पहले विपक्ष 20 जुलाई 2018 को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुका है। तो बीते 9 साल के अब तक के दोहरे कार्यकाल में यह विपक्ष द्वारा लाया गया दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है। हालांकि इससे मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि संसद में मौजूदा समय में किस दल के पास कितने सांसद हैं।

संसद में लोकसभा की 543 सीटों में फिलहाल 6 खाली हैं। मौजूदा समय में लोकसभा सांसदों की संख्या 537 है। यानी सरकार को सुरक्षित रहने के लिए केवल 269 सांसदों के वोट की जरूरत है। बीजेपी के पास खुद से 301 सांसद हैं। अगर सहयोगियों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 333 तक पहुंच जाता है। लोकसभा में बीजेपी के 301 सांसद, सहयोगी शिवसेना (शिंदे) के 13, आरएलजेपी के 5, अपना दल सोनेलाल के 2, एलजेपी (राम विलास) के 1, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के 1, एजेएसयू के 1, एनडीपीपी के 1, एनपीएफ के 1, एनपीपी के 1, एसकेएम के 1, एमएनएफ के 1 सांसद हैं। बीजेपी को सुमनलता एवं नवनीत कौर राणा के रूप में 2 निर्दलिय सांसदों का समर्थन भी प्राप्त है। इसके अलावा वाईएसआरसीपी के 22 सांसद भी अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी के साथ हैं।

विपक्ष ( I.N.D.I.A.) में कितना है दम

कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 50 सांसद हैं। विपक्षी गठबंधन ( I.N.D.I.A.) में डीएमके के 24, तृणमूल कांग्रेस के 23, जेडीयू के 16, शिवसेना (यूबीटी) के 6, एनसीपी (शरद पवार) के 6, समाजवादी पार्टी के 3, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 3, जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के 3, सीपीआई (एम) के 3, सीपीआई के 2, आम आदमी पार्टी के 1, जेएमएम के 1, आरएसपी के 1, वीसीके के 1, केरल कांग्रेस (मनि) के 1 सांसद हैं। इसके अलावा विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव पर भारत राष्ट्र समिति का समर्थन भी प्राप्त है जिसके पास 9 सांसद हैं।

हालांकि मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटे विपक्ष का उद्देश्य सरकार गिराना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आने के लिए मजबूर करना है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेसअविश्वास प्रस्तावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल