लाइव न्यूज़ :

'नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं', सुशील मोदी का चौंकाने वाला दावा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 13, 2023 14:03 IST

सुशील मोदी ने एएनएई से कहा, "तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नीतीश कुमार पर दबाव था। छापेमारी के बाद अब ये दबाव खत्म हो जाएगा। नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं और इसलिए वह कह रहे हैं कि सीबीआई को तेजी से जांच करनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने सनसनीखेज बयान दियाकहा- नीतीश कुमार लालू यादव के परिवार के सदस्यों पर छापेमारी से खुश हैंकहा- नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय एजेंसियां ईडी और सीबीआई जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता की जांच कर रही हैं। ईडी और सीबीआई की जांच के बारे में जहां राजद के नेता लगातार खुलकर बोल रहे हैं वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक कोई भी तीखा बयान देने से परहेज किया है। अब भाजपा नेता सुशील कुमार ने इस पूरे मामले पर एक सनसनीखेज बयान दिया है।

सुशील मोदी का कहना है कि नीतीश कुमार लालू यादव के परिवार के सदस्यों पर छापेमारी से खुश हैं। सुशील मोदी ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं। सुशील मोदी ने एएनएई से कहा, "तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नीतीश कुमार पर दबाव था। छापेमारी के बाद अब ये दबाव खत्म हो जाएगा। नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं और इसलिए वह कह रहे हैं कि सीबीआई को तेजी से जांच करनी चाहिए।"

बता दें कि भाजपा जमीन के बदले नौकरीघोटाले की जांच को लेकर लगातार राजद पर हमलावर है। इस मामले में रविवार, 12 मार्च को बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार ने जो किया है, आज उसका फल भोग रहा है और आने वाले समय में उनका जेल जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार पर दोष लगाने से अच्छा होगा कि लालू परिवार जदयू के नेताओं से सवाल पूछे, जिन्होंने इसका बीजारोपण किया।  व्यवसाय करके कोई पैसा कमाता है तो बात समझ में आती है, लेकिन लालू परिवार ने पिछले 33 वर्षों में कोई व्यवसाय किए बिना सिर्फ राजनीति से पैसों की उगाही की।

दरअसल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा की गई शिकायत के बाद ही रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर बिना काम किए कोई धन की उगाही कर रहा है तो उसे जेल जाना ही होगा। कानून अपना काम कर रहा है और आगे भी काम करता रहेगा। उन लोगों के बीजेपी पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादवबिहारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र