लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार हुए दिल्ली के लिए रवाना, केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात, टटोलेंगे 'इंडिया' की नब्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 13:07 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में करीब 12.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली आकर वो विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में करीब 12.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैंनीतीश दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलेंगे और फिर अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर जाएंगेइस यात्रा में नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी करेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में करीब 12.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार देश की राजधानी में विपक्षी गठबंधन इंडिया की नब्ज को परखने के लिए आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के जनक नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी करेंगे।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नीतीश कुमार और केजरावील के बीच यह मुलाकात इस कारण से महत्वपूर्ण है क्योंकि बीते दिनों ही संसद के दोनों सदनों से केंद्र ने दिल्ली अध्यादेश विधेयक राज्यसभा में पारित करवा लिया है और इस कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री की शक्ति और अधिकार बेहद सीमित हो गये हैं।

इसके साथ ही इस बात की उम्मीद है कि दिल्ली यात्रा के दौरान नीतीश विपक्षी दल के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, जो भाजपा के खिलाफ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ जुड़े हैं।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ इस यात्रा में उनके कुछ कैबिनेट सहयोगी भी होंगे। विपक्षी नेताओं के साथ बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर भी जा सकते हैं और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

बीते मंगलवार को 15 अगस्त के दिन नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए बिहार की राजधानी पटना में कहा था कि यह आखिरी बार होगा जब पीएम मोदी लाल किले से तिरंगा फहरा रहे होंगे।

नीतीश के इस आगमन से पूर्व राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर मुलाकात हो चुकी है। इस नाते अब नीतीश की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मालूम हो कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच मुंबई में होनी तय है। विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक की मेजबानी नीतीश कुमार ने बिहार की राजधानी पटना स्थित अपने आवास पर की थी। वहीं दूसरी बैठक कांग्रेस शासित कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी। बेंगलुरु कॉन्क्लेव में ही विपक्षी गठबंधन को 'इंडिया' नाम दिया गया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारअरविंद केजरीवालजेडीयूकांग्रेसराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह