लाइव न्यूज़ :

'थक चुके हैं नीतीश कुमार...इस बार विदाई तय', तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: November 2, 2020 11:50 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 15 साल में उनकी क्या उपलब्धि है। हम बिहार की जनता से इसीलिए एक मौका मांग रहे हैं ताकि नीतीश जी ने 15 साल में जो नहीं किया, हम वो कर सकें। नीतीश जी महंगाई और पलायन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी थक चुके हैं। बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी हुई है। अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और कम्पाउंडर नहीं हैं। बिहार में एक लाख आबादी पर सिर्फ 77 पुलिसकर्मी हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 15 साल में उनकी क्या उपलब्धि है। हम बिहार की जनता से इसीलिए एक मौका मांग रहे हैं ताकि नीतीश जी ने 15 साल में जो नहीं किया, हम वो कर सकें। नीतीश जी महंगाई और पलायन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते हैं। बिहार में महंगाई है, पलायन की समस्या है, गरीबी है, उद्योग धंधे नहीं हैं, इन सब पर वह  क्यों कुछ नहीं बोलते हैं। 

इससे पहले शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार चुनाव जनता बनाम नीतीश सरकार का है और जनता कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कारवाई का इतंजाम करने वाली गरीब हितैषी सरकार चाहती है। गोपालगंज और सुगौली में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ यह महज़ चुनाव नहीं बल्कि बेरोज़गारी हटाओ आंदोलन भी है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने एवं बेरोज़गारी, महँगाई और गरीबी हटाने की इस मुहिम में आपका सहयोग अपेक्षित है।’’ उन्होंने कहा कि प्याज़ की माला बनाकर घूमने वाले भाजपा नेता आज बढ़ती महँगाई पर एक शब्द सुनना नहीं चाहते । पहले भाजपा नेताओं के लिये महंगाई डायन थी और अब क्या ‘भौजाई’ बन गई है 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल