लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने लालू परिवार से बढ़ा दी हैं दूरियां, राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने नहीं गए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2024 20:24 IST

नए साल के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे और ना ही तेजस्वी यादव या उनके घर का कोई सदस्य नए साल की शुभकामना देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा।

Open in App

पटना: बिहार की सियासत में कल तक एकजुटता दिखाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तकरार बढ़ती दिख रही है। रिश्तों में दूरियां तब दिखी जब नए साल के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन के मौके पर न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे और ना ही तेजस्वी यादव या उनके घर का कोई सदस्य नए साल की शुभकामना देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। चर्चा है कि तेजस्वी यादव बीमार हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर लालू-तेजस्वी और नीतीश के बीच तकरार बढ़ गई है?

उधर, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी मां की पुण्यतिथि के मौके पर सुबह 9:45 बजे पर कल्याण बिगहा के लिए रवाना हो गए। कल्याण बिगहा में अपनी मां के आदमकद मूर्ति पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया। इसके बाद वह पटना लौटे तो उम्मीद की जा रही थी कि वह राबडी आवास जरूर जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री राबड़ी आवास नहीं गए और मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों और नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलने लगे। उन्हें नए साल पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उनकी शुभकामना स्वीकार की। 

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अक्सर देखा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर खास और आम मौके पर कभी भी राबड़ी आवास पहुंच जाते थे। वहीं लालू और तेजस्वी भी कई दफे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करते थे। लेकिन ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजद और जदयू के बीच तकरार की बात कही जा रही है। सियासत में इस बात की चर्चा तेज थी कि ललन सिंह लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि ललन सिंह ने कहा है कि उन्होंने चुनावी तैयारियों में जुटने के कारण इस्तीफा दिया है। 

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पटना लौटे तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लेकिन लालू परिवार की तरफ से नीतीश कुमार से मिलने कोई नहीं आया। उधर, नए साल के पहले दिन राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास बधाई देने नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू परिवार ने एक-दूसरे को अब तक सार्वजनिक तौर पर नए साल की बधाई नहीं दी है। 

नए वर्ष के साथ-साथ आज राबड़ी देवी का जन्मदिन भी था, लेकिन नीतीश राबड़ी आवास नहीं पहुंचे। जबकि बिना बुलाए ही वे किसी भी वक्त राबड़ी आवास पहुंच जाते थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बधाई देने में इतनी देर क्यों हो रही है? जबकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में लोगों से मिल रहे थे। वही राबड़ी आवास में तेजस्वी ने भी लोगों से दूरी बना ली है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव बीमार हो गए हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म होने लगा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र