लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार करेगी तेजस्वी यादव के बंगले में हुई फिजूलखर्ची की नए सिरे से जांच

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 08:03 IST

Open in App

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले में हुई फिजूलखर्ची की राज्य सरकार ने नए सिरे से जांच कराने का निर्णय लिया है. भवन निर्माण विभाग के नए मंत्री अशोक चौधरी ने इस आशय का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है. कार्यभार संभालने के बाद चौधरी ने कहा कि पूर्व भवन मंत्री ने इसकी जांच कराई थी, लेकिन मैं उसे नए सिरे से देखूंगा कि मामला कहां तक पहुंचा है.दरअसल, उप मुख्यमंत्री और भवन निर्माण मंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग पर जो सरकारी बंगला मिला था, उसमें तेजस्वी की तरफ से फिजूलखर्जी करने की बात सामने आई थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की मांग पर राज्य सरकार ने इसकी जांच करने का फैसला लिया था.उल्लेखनीय है कि काफी हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद तेजस्वी का सरकारी बंगला खाली किया था. तेजस्वी ने सरकारी बंगला खाली नहीं करने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका डाली थी.हाईकोर्ट से याचिका रद्द होने के बाद उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.सुप्रीम कोर्ट ने भी तेजस्वी की याचिका को खारिज कर दी और 50 हजार रु पए का जुर्माना भी लगाया था.

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर