लाइव न्यूज़ :

भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की कवायद में जुटे नीतीश कुमार को कांग्रेस के बुलावे का इंतजार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2023 18:02 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। लेकिन मैंने कहा कि पहले आप अपना कार्यक्रम कर लीजिए। फिर बुलाईएगा तो बात होगी। उन्होंने आज फिर कहा कि वे राहुल गांधी की यात्रा खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार ने कहा, ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टी को एक मंच पर लाने का प्रयास हो रहा है उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी की यात्रा खत्म होने का इंतजार कर रहे हैंवहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसीआर के कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टी को एक मंच पर लाने का प्रयास हो रहा है। पहले राउंड की बातचीत हो चुकी है और कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद फिर से बैठक होगी। अपने समाधान यात्रा के दौरान आज कैमूर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानि केसीआर के कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया। बता दें कि केसीआर ने 17 फरवरी को नीतीश को तेलंगाना आने का न्योता दिया था। 

विपक्षी एकजुटता के सवाल पर नीतिश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करने के लिए पहले राउंड की बातचीत हो चुकी है। कांग्रेस का भारत जोड़ो कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद फिर से बात करेंगे। इसके बाद देखेंगे कि कितने लोग एक साथ एकजुट होते हैं। अभी हम सभी लोगों का इंतजार कर रहे हैं। अगर बीच में किसी का निमंत्रण होता है तो देखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। लेकिन मैंने कहा कि पहले आप अपना कार्यक्रम कर लीजिए। फिर बुलाईएगा तो बात होगी। उन्होंने आज फिर कहा कि वे राहुल गांधी की यात्रा खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा खत्म हो जायेगी तो वे बुलायेंगे। तब उनसे बात करेंगे। तब देखेंगे कि कितने लोग विपक्षी मोर्चे में साथ आ सकते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि हम सारी पार्टियों का गठबंधन चाहते हैं, लेकिन एक बार कांग्रेस से बात हो जाये तब न। 

नीतीश से जब यह सवाल पूछा गया कि वे भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने में कहां तक सफल हुए हैं। नीतीश बोले-हम तो चाहते हैं कि सारी पार्टियां एकजुट हो जाये। उसके बाद ही असर पड़ेगा। नीतीश कुमार ने केसीआर के द्वारा दिए गए न्योता के बारे में कहा कि केसीआर यहां आए हुए थे। उन्होंने मुझे निमंत्रित किया और फोन भी किया। लेकिन हम नहीं जा सकते तो हमसे कहा कि अपनी पार्टी का किसी को भेज दीजिये तो हमने कहा ठीक है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जायेंगे। केसीआर ने ये भी कहा कि अपने उपमुख्यमंत्रा को कह दीजिये, तो हमने उन लोगों को भी कह दिया है। अब उनका निजी कार्यक्रम है तो हम भेज दे रहे हैं, यहां से अपने लोगों को। 

टॅग्स :नीतीश कुमारK Chandrashekhar Raoकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार