लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश कुमार कर सकते हैं मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 से 4 नए मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2023 18:22 IST

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल तीन से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें दो मंत्री राजद कोटे के होंगे, जबकि एक या दो मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल तीन से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगीइसमें दो मंत्री राजद कोटे के होंगे, जबकि एक या दो मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनाए जाएंगेमंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कांग्रेस की ओर से काफी लंबे समय से मांग की जाती रही है

पटना: बेंगलूरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 21 या 22 जुलाई को हो सकता है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल तीन से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें दो मंत्री राजद कोटे के होंगे, जबकि एक या दो मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनाए जाएंगे। नीतीश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कांग्रेस की ओर से काफी लंबे समय से मांग की जाती रही है। 

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने दो लोगों को मंत्री बनाए जाने की मांग की है। लेकिन राजद की ओर से कांग्रेस को सिर्फ एक ही मंत्री पद देने कहा गया है। इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बारे में कहा गया है कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं कि कांग्रेस को दो मंत्री पद मिले। इसी वजह से कांग्रेस की दो मंत्री बनाने की मांग को राजद मानने को तैयार नहीं है। 

सूत्रों का कहना है कि राजद ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस को सिर्फ एक ही मंत्री पद मिले। फिलहाल कांग्रेस के दो मंत्री सरकार में शामिल हैं। इसमें एक नए मंत्री बनने से कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या तीन हो जाएगी। हालांकि कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या पर अंतिम सहमति अभी नहीं हुई है। वहीं कांग्रेस से किसे मंत्री बनाया जाए इसे लेकर भी पार्टी में उहापोह की स्थिति है। 

अगर पार्टी को एक ही मंत्री पद मिलता है तो उस स्थिति में वैश्य समुदाय से आने वाले के नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने दो मंत्री इसलिए भी मांगे हैं क्योंकि इससे एक सवर्ण और एक अन्य जाति के नेता को मंत्री बनाया जाता। वहीं अब एक ही मंत्री पद मिलने से पार्टी में कई नेताओं को खुश करने की चुनौती है। 

उधर, राजद की ओर से जिन दो चेहरों को मंत्री बनाने की चर्चा है, उसमें एक भूमिहार और एक राजपूत बिरादरी के नेता का नाम जोरों पर है। पिछले वर्ष नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजद कोटे से भूमिहार समाज से आने वाले कार्तिक मास्टर को कानूनी विवादों के बाद मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 

वहीं राजपूत कोटे से सुधाकर सिंह को मंत्री बनाया गया था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही घेरना शुरू कर दिया था, जिसके बाद वे मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए थे। अब इन्हीं दोनों रिक्तियां भरने की बात कही जा रही है। ऐसे में पार्टी अब किसे मंत्री बनाएगी, इसपर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार