लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने कोविड-19 से संबधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:27 IST

Open in App

पटना, छह अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कोविड-19 से संबंधित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए।

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में मंगलवार को कोविड-19 से संबंधित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण राज्य में तेजी से फैल रहा है और इस बात का आकलन करें कि मामले क्यों बढ़ रहे हैं और नये मामले किन क्षेत्रों में हैं, वहां कौन लोग बाहर से आये हैं और इन सब बातों की पूरी जानकारी रखें।

उन्होंने कहा, “ बाहर से आनेवाले लोगों एवं उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों पर भी नजर रखें। संक्रमण के कारणों का विश्लेषण करने के साथ ही पिछली बार के अनुभवों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करें। कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक जांचें करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अंग्रिम पंक्ति के कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस की जांच करवाएं और उनके सम्पर्क में आने वाले उनके परिजनों की भी जांच करवाएं।

उन्होंने कहा, “ सभी लोगों को कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, लोग सचेत रहेंगे तो कम से कम नुकसान होगा। सार्वजनिक आयोजनों में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों और कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग विशेष सतर्कता बरतें।”

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का काम तेजी से कराएं, क्योंकि अधिक से अधिक टीकाकरण होने से कोरोना संक्रमण का असर कम से कम होगा।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। उन राज्यों से बिहार के लोगों के वापस आने की संभावना है, ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड स्तर पर पृथक केंद्रों की व्यवस्था भी तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि जापानी इन्सेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) बीमारी से बचाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्यों ने शिरकत की।

बिहार स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार शाम चार बजे तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में विगत 24 घंटे में कुल 81,314 नमूनों की जांच हुई है।

बिहार में अबतक कुल 2,63,849 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4954 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?