लाइव न्यूज़ :

Nitin Gadkari threat call: गडकरी को धमकी भरे फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पुजारी और पाशा के बीच संबंध होने के सबूत मिले, नागपुर पुलिस ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2023 14:08 IST

Nitin Gadkari threat call: पुलिस ने बताया कि जयेश पुजारी ने 14 जनवरी को नागपुर में नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन किया और 100 करोड़ रुपये की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी हमले मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से कर्नाटक की एक जेल में बंद है। नागपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद को नुकसान पहुंचाएगा।जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

Nitin Gadkari threat call: महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जयेश पुजारी और बेंगलुरु आतंकवादी हमले मामले में दोषी अफसर पाशा के बीच संबंध होने के सबूत मिले हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अफसर पाशा बेंगलुरु आतंकवादी हमले मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से कर्नाटक की एक जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि पुजारी उर्फ कांथा और शाकिर पहले पाशा के साथ बेलगावी जेल में बंद थे। पुलिस ने बताया कि पुजारी ने 14 जनवरी को नागपुर में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन किया और 100 करोड़ रुपये की मांग की।

उसने दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य होने का दावा किया था। उस समय वह पड़ोसी राज्य कर्नाटक की एक जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि उसने 21 मार्च को एक बार फिर फोन किया और धमकी दी कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो वह नागपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद को नुकसान पहुंचाएगा।

पुजारी को 28 मार्च को बेलगावी की एक जेल से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया और उसके खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। नागपुर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘ नागपुर पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान पुजारी और आतंकवादी बशीरुद्दीन नूर अहमद उर्फ अफसर पाशा के बीच संबंध का पता चला, जो पहले जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।’’

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए आतंकवादियों की भर्ती के मामले में 2012 में दोषी पाए गए पाशा से पुजारी के संबंध थे। अधिकारी ने बताया कि पाशा दिसंबर 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल था और अभी बेलगावी में जेल की सजा काट रहा है।

पाशा को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर पुलिस का एक दल बेलगावी गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) के एक दल ने मई में गडकरी को धमकी भरे फोन की जांच के लिए नागपुर का दौरा किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामले के आतंकवादी पहलू की जांच शुरू की थी।

टॅग्स :नितिन गडकरीनागपुरPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'